मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा, बस में सवार 5 यात्रियो की मौत, 26 यात्री घायल

मिर्ज़ापुर। मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसे में आज 5 लोगो की मौत हो गयी और 26 यात्री घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक घटना संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बन्धा के पास हुई। मिर्ज़ापुर के मातवर जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलट गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। बस में कुल 31 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी फैल गयी। मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने घायलों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है।जहाँ पर घायल 26 यात्रियो में से गंभीर रूप से 10 घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना स्थल पर डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिनंदन पर पहुच कर निरीक्षण किया।घायलो से मुलाकात किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.