“लुधियाना रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत विशेष टिकट जांच अभियान।”

  • रिपोर्ट: ललित शर्मा

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “फोर्ट्रेस चेक” के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने व्यापक जांच की। अभियान के दौरान कुल 993 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे लगभग ₹4.64 लाख का रेल राजस्व वसूला गया।

रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला “फोर्ट्रेस चेक” एक विशेष सघन जांच अभियान होता है, जिसके तहत किसी स्टेशन, ट्रेन अथवा रेलखंड में बिना पूर्व सूचना व्यापक टिकट जांच की जाती है। इस दौरान यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र तथा रेलवे नियमों के अनुपालन की गहन जांच की जाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.