GKC Membership Campaign Patna: जीकेसी का विशेष सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक बढ़ा, देश-विदेश में मिल रहा समर्थन

GKC Membership Campaign Patna: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के विशेष सदस्यता अभियान को देश-विदेश में मिल रहे सकारात्मक समर्थन को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। पहले यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया गया था, लेकिन समाज के लोगों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए अब इसे 30 नवंबर तक विस्तारित कर दिया गया है।

जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी नीलेश रंजन ने बताया कि एक महीने तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों ने भी अभियान में रुचि दिखाई है।

पटरंगम 2026′ के पहले दिन नुक्कड़ एवं रंगमंचीय नाटकों ने दिया सामाजिक सरोकारों का सशक्त संदेश

GKC Membership Campaign: युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से अभियान को मिली गति

नीलेश रंजन ने कहा कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के मार्गदर्शन और नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक साझा मंच पर लाना और उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ना है। अभियान में युवाओं, महिलाओं, पेशेवरों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों की भागीदारी देखने को मिली है।

GKC Membership Campaign: रागिनी रंजन के सहयोग के लिए जताया आभार

सदस्यता अभियान की सफलता में जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए नीलेश रंजन ने विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सक्रिय सहयोग से संगठन की गतिविधियों को गति मिली है और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने में मदद मिली है।

इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अभियान में सहयोग देने वाले समाज के लोगों का भी धन्यवाद किया।

GKC Membership Campaign: सामाजिक एकजुटता और सामूहिक विकास का साझा मंच 

नीलेश रंजन ने कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास का साझा मंच है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाना और नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि अभियान की विस्तारित अवधि के दौरान विभिन्न प्रदेशों और जिला इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को और सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि संगठन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

GKC Membership Campaign: 30 नवंबर तक सदस्यता ग्रहण करने की अपील

नीलेश रंजन ने कायस्थ समाज के लोगों से अपील की कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि विस्तारित अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए सदस्य जीकेसी से जुड़ेंगे और संगठन का जनाधार और व्यापक होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.