“फिट इंडिया के तहत फिरोजपुर मंडल में साइकिल रैली का आयोजन।”

  • रिपोर्ट: ललित शर्मा

फिरोजपुर मंडल में फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत आज दिनांक 07 जून, 2026 को एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य/फ्रेट प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, मंडल यांत्रिक अभियंता श्री अचरज गुप्ता, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी श्री सुनील कैट तथा मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस साइकलिंग रैली का आयोजन मंडल कार्यालय से झोक रोड तक किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य “संडे ऑन साइकिल” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिभागियों ने सुबह की ताजगी भरी हवा में साइकिल चलाते हुए ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। इसके माध्यम से फिट इंडिया मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को भी दोहराया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने फिट इंडिया मिशन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल चलाए। इससे हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.