Sonbhadra: दो स्टोन क्रशर प्लांटों पर खनन विभाग का छापा, मचा हड़कंप

बिना MM-11 परमिट और पन्ने के खनिज परिवहन का मामला, पूजा स्टोन और बालाजी स्टोन पर कार्रवाई

  •  रिपोर्ट: यशस्वी कन्नौजिया

डाला(सोनभद्र)। खनन विभाग की टीम ने डाला खनन क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी के दौरान टीम ने पूजा स्टोन और बालाजी स्टोन क्रशर प्लांट पर जांच की। इस दौरान बिना वैध MM-11 परमिट और उत्खनन एवं परिवहन प्रपत्रों के वाहनों का संचालन किए जाने की अनियमितता सामने आई। साथ ही कुछ वाहनों के पूर्व के लंबित चालान भी पाए गए, जिसके बाद विभागीय टीम ने दोनों प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की।

• क्रशर प्लांटों पर सख्ती से अवैध परिवहन पर लगेगी लगाम खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे ने बताया कि खनन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सड़कों पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों तक सीमित न रहकर अवैध परिवहन के मुख्य स्रोत क्रशर प्लांटों पर भी शिकंजा कसना है। विभाग का मानना है कि प्लांट स्तर पर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होने से अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य क्रशर प्लांट संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लांटों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.