सोनभद्र: एस.आर. इंटरमीडिएट कॉलेज का वार्षिक उत्सव सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। जनपद के घोरावल  स्थित एस.आर. इंटरमीडिएट कॉलेज धरसड़ा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सोनभद्र ने विद्यार्थियों को शिक्षा के तीन मंत्र—शिक्षा, लक्ष्य और संस्कार—पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर दुबे ने की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत किया। आयोजन में गणेश देव पांडे, नवल किशोर दुबे, विद्यालय के प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, शैलेंद्र दुबे, आर्यन दुबे, सुनील चौबे, सुधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजय गोस्वामी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.