Rampur: मिशन शक्ति टीम थाना टाण्डा की तत्परता से गुमशुदा बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया
Police Recover A Missing Girl Rampur: रामपुर मे थाना टाण्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 6 वर्षीय एक बालिका अपने पिता के साथ दुकान पर गई थी और वहां से गुम हो गयी है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में थाना टाण्डा की मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बिलाका के संबंध में तलाश कर बच्चों की फोटो आदि जानकारी के आधार पर कस्बा टांडा में मार्केट बाजार में घूम रही बालिका को बरामद कर बालिका के पिता ईनाम अली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मोहल्ला हाजीपुर कस्बा व थाना टांडा को सुपुर्द किया गया । बालिका के सकुशल बरामद होने पर बच्चे के माता-पिता आदि परिवारजन द्वारा थाना टांडा महिला पुलिस टीम की काफी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
रामपुर, दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित भव्य दीपावली रंग महोत्सव में विधायक सदर आकाश सक्सेना के साथ डीएम अजय कुमार द्रीवेदी ने सम्मिलित होकर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं अद्भुत कल्पनाशीलता को करीब से देखने का अवसर मिला। बच्चों द्वारा रंगों से सजाई गई आकर्षक रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और दीपावली के उल्लास की मनमोहक झलक देखने को मिली। इस सुंदर आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Rampur: दीपावली रंग महोत्सव की धूम, विधायक आकाश सक्सेना और डीएम ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा
दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित भव्य दीपावली रंग महोत्सव में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने भी प्रतिभाग किया और बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महोत्सव के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। उनकी रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और दीपावली के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली।
Rampur: रंगोलियों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न रंगों और कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से बच्चों ने त्योहार की खुशियों और भारतीय परंपराओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

विधायक आकाश सक्सेना और डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बच्चों की प्रतिभा को करीब से देखा और उनके प्रयासों की सराहना की।
Rampur: प्रतिभाशाली बच्चों का बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन ने बच्चों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही दीपावली के सांस्कृतिक महत्व को भी सामने रखा।
