सोनभद्र: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रा आलिया बनी एक दिन की प्रधानाचार्या

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कक्षा 11 की छात्रा आलिया को एक दिन की प्रधानाचार्या बनाया गया। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।
एक दिन की प्रधानाचार्या बनी आलिया ने विद्यालय में गरीब बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने तथा दूर-दराज से आने वाले छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। उन्होंने विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में जाकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और छात्रा आलिया का उत्साहवर्धन किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.