Economic Self-Reliance: कायस्थ समाज की आर्थिक मजबूती के लिए शिक्षा, उद्यमिता और वित्तीय आत्मनिर्भरता जरूरी: निष्का रंजन

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

Economic Self-Reliance Of The Kayastha Community Patna: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ग्लोबल सीएफओ निष्का रंजन ने कहा है कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति के लिए शिक्षा, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कायस्थ समाज की प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता को विकास के नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के रास्ते खुल सकें।

युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

निष्का रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में केवल सामाजिक एकजुटता पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाना होगा। इसके लिए युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत है। साथ ही कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

Pargat Singh: “ईस्ट इंडिया कंपनी” बताकर ‘आप’ और भाजपा पर प्रगट सिंह का तीखा हमला, बोले- पहले लूटने ‘बी-टीम’ आई, अब ‘ए-टीम’ खुद आ रही है

उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा को आधुनिक विकास की संभावनाओं के साथ जोड़ना समय की मांग है।

महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बताया जरूरी

महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए जीकेसी की ग्लोबल सीएफओ ने कहा कि महिलाओं को केवल अवसर देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने, नेतृत्व करने और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय जागरूकता और व्यवसाय से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उनके अनुसार, जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों की स्थिति मजबूत होती है।

20 दिसंबर को खारघर में होगा विराट कायस्थ सम्मेलन

निष्का रंजन ने बताया कि 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाला विराट कायस्थ सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन समाज के भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से कायस्थ समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत पर भी दिया जोर

निष्का रंजन ने आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि जीकेसी का उद्देश्य देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ परिवारों को साझा मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा, अनुभव और संसाधनों का उपयोग समाज के व्यापक हित में करना है। संगठन शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

सम्मेलन में शामिल होने की अपील

निष्का रंजन ने कायस्थ समाज के लोगों से 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित विराट कायस्थ सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.