सोनभद्र : एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के बिसरेखी, मरसड़ा और लोहांडी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएमओ दीपक वशिष्ठ और किसान प्रतिनिधि लालजी तिवारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण में लोहांडी और बिसरेखी धान क्रय केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर एसडीएम ने तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्रों को तेजी से धान क्रय करने और खरीदे गए धान को संबंधित मिलों तक समय से पहुँचाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

वहीं मरसड़ा धान क्रय केंद्र की स्थिति संतोषजनक और प्रशंसनीय पाई गई। यहां 10 से अधिक ट्रैक्टर धान लेकर पहुंचे थे, जिनसे धान उतारने और तौल कराने की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही थी।

एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। धान खरीद प्रणाली को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.