Rampur में 6 माह की गर्भवती महिला ने अपने पति और जेठ पर मारपीट, उत्पीड़न और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक Somendra Meena से मिलकर लिखित शिकायत दी और न्याय की मांग की है।
पीड़िता मीरा देवी, निवासी नवाबपुरा, थाना टांडा ने आरोप लगाया कि उसके पति राजेंद्र प्रताप उर्फ राजेंद्र प्रकाश सैनी, जो वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात हैं, और उसके बड़े जेठ राजेश प्रताप सैनी ने लंबे समय से उसका उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखते थे और कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुके हैं।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति और परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ कई बार मारपीट की और अंततः उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से जयमाला मंदिर में हुई थी, लेकिन शादी के बाद लगातार दो वर्षों तक उसका शोषण किया गया।
पीड़िता ने मीडिया के सामने दावा किया कि उसके पति ने उस पर दोनों भाइयों के साथ रहने और एक ही कमरे में सोने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि उसने कई बार पुलिस और एसपी कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह या आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

