“सिरसा पुलिस का नशा तस्करो पर सख्त एक्शन – हेरोइन व गांजा बरामदगी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी” ऐ

लनाबाद 25 अगस्त ,( एम पी भार्गव ) : पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देशन व नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशा मुक्त सिरसा अभियान” के अंतर्गत जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
साल 2024 की उपलब्धियां
• कुल दर्ज अभियोग: 205
• गिरफ्तार नशा तस्कर: 352
• बरामद नशे की खेप:
• अफीम – 20.459 किलोग्राम
• चूरा पोस्त – 3044.87 किलोग्राम
• गांजा – 4.642 किलोग्राम
• हेरोइन – 4121.802 ग्राम
• वाणिज्य मात्रा के केस: 16,
• गिरफ्तार तस्कर: 36
साल 2025 की उपलब्धियां
• कुल दर्ज अभियोग: 224
• गिरफ्तार नशा तस्कर: 387
• बरामद नशे की खेप:
• अफीम – 14.388 किलोग्राम
• चूरा पोस्त – 1018.234 किलोग्राम
• गांजा – 30.571 किलोग्राम
• हेरोइन – 8247.384 ग्राम
• वाणिज्य मात्रा के केस: 14,
• गिरफ्तार तस्कर: 42
तुलनात्मक उपलब्धियां (2024 बनाम 2025)
• हेरोइन की बरामदगी में 100% से अधिक वृद्धि
• गांजा बरामदगी में 700% से अधिक वृद्धि
• गिरफ्तार तस्करों की 10% से अधिक वृद्धि
कड़ी कानूनी कार्रवाई
• PIT NDPS Act के अंतर्गत 2024 व 2025 में 19 केस भेजे गए, जिनमें अब तक 05 नशा तस्कर निरुद्ध (detain) किए जा चुके हैं।
• BNSS की धारा 172 के तहत वर्ष 2024 व 2025 में 452 नशा तस्करों को (detain) निरुद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि नशा तस्करी समाज को खोखला करने वाली सबसे बड़ी बुराई है और इसके खिलाफ जिला पुलिस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध करवाएं ताकि इस अभिशाप को जड़ से खत्म किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.