सिकंदराबाद: जैन इंटर कॉलेज में मनाया गया 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

सिकंदराबाद: बुधवार को जैन इंटर कॉलेज में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया| इस अवसर पर समस्त छात्र/ छात्राओं एवं स्टाफ को निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने हेतु धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई गई| छात्र-छात्राओं एवं उनके पारिवारिक जनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें मतदान के महत्व को समझाया गया| छात्रों द्वारा नगर के मुख्य मार्गो पर प्रभात फेरी निकाली गई| प्रभात फेरी को विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| छात्र-छात्राओं में मतदान के प्रति रुचि जागरूक करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया| इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी प्रधानाचार्य एवं स्टाफ उपस्थित रहा|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.