सिकंदराबाद: टिम्बर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

सिकंदराबाद: नगर के जी०टी० रोड स्थित टिंबर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची अग्निशमन की टीम ने आग पर क़ाबू पाया। इरशाद पुत्र समसुद्दीन निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा ने बताया कि उसकी जी०टी० रोड पर आई०एस टिम्बर के नाम से दुकान है। मंगलवार की शाम को अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए थे। सुबह 6:00 बजे उनको सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा तो गोदाम में भयंकर आग लगी हुई थी जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इरशाद ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.