शहर के वार्ड 9 स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन

ऐलनाबाद, 23 दिसंबर (एम पी भार्गव) शहर के वार्ड नंबर 9 में स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री राम कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति, त्याग एवं धर्म की प्रेरणादायी लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कथा आयोजन के प्रथम दिन मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन कथा के साथ भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता ने बताया कि श्री राम कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर समिति, वार्डवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.