उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानों को दी जानकारी

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

कासगंज जिले के कासगंज ब्लॉक में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई वह किसानों को सम्मानित भी किया गया

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत रत्न प्राप्त के जन्म दिवस के उपलक्ष् में मुख्य विकास अधिकारी बीरेन्द्र सिंह जनपद कासगंज ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि किसानों को नई-नई उन्नत बीजों के बारे में भी जानकारी दी गई और उन्होंने किसानों को बताया गन्ना की पैदावार बढ़ाने के लिए उसे वैज्ञानिक पद्धति के आधारित रोपण करना चाहिए और गन्ने को उपचारित कर बोना चाहिए जिससे गन्ने की फसल में कम कीट लगेंगे और पैदावार बढ़ जाएगी क्षेत्र से आए हुए तमाम किसान लोगों को कृषि विभाग द्वारा सभी फसलों से संबंधित नई-नई किस्म के बीजों के बारे में बताया गया जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके और किसान अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें इस मौके पर कृषि अधिकारी के द्वारा श्रीमती इंग्लेश देवी पति हिम्मत सिंह ग्राम न्यौली ब्लॉक सहावर को गन्ना की फसल की उत्पादन में प्रथम स्थान पाने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया और उन्हें कृषि विभाग द्वारा शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.