Indira Gandhi Jayanti: इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदीनगर में कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण की उठाई मांग
Modinagar Indira Gandhi Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वर्कर क्लब स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए और प्रतिमा स्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम कोमल पंवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिमा स्थल पर लाइट, छत, सीढ़ियों और सौंदर्यकरण का कार्य कराने की मांग की गई। एसडीएम ने मामले में नगर पालिका को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
Indira Gandhi Jayanti: कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उनके ऐतिहासिक फैसलों को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन ने कहा कि इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया। उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Indira Gandhi Jayanti: प्रतिमा स्थल पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि वर्कर क्लब स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के आसपास उचित प्रकाश व्यवस्था, छत, सीढ़ियां और सौंदर्यकरण कराया जाए, ताकि प्रतिमा स्थल बेहतर और व्यवस्थित हो सके।
कार्यक्रम में चांदवीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
