TIME100 Next India: आलिया भट्ट, आर्यन खान और वैभव सूर्यवंशी समेत 100 भारतीयों को TIME100 Next India में जगह, पहली बार जारी हुई लिस्ट

TIME100 Next India 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता-फिल्ममेकर आर्यन खान और क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी समेत भारत के 100 उभरते चेहरों ने प्रतिष्ठित TIME100 Next India लिस्ट में जगह बनाई है। दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए अपनी विशेष सूची जारी की है। इसमें फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस, साइंस, म्यूजिक और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे प्रतिभाशाली लोगों को शामिल किया गया है।

TIME100 Next India, TIME100 Next का पहला इंटरनेशनल एडिशन है, जिसे रिलायंस की पार्टनरशिप में भारत में लॉन्च किया गया है। इस सूची के जरिए उन लोगों को पहचान दी गई है, जो अपने काम और विचारों से भविष्य को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

Indira Gandhi Jayanti: इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदीनगर में कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण की उठाई मांग

TIME100 Next India: बॉलीवुड, क्रिकेट और बिजनेस जगत के चर्चित चेहरे शामिल

TIME100 Next India की सूची में मनोरंजन और खेल जगत के कई चर्चित नाम शामिल हैं। बॉलीवुड से आलिया भट्ट और आर्यन खान को जगह मिली है, जबकि क्रिकेट से वैभव सूर्यवंशी, हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा जैसे नाम शामिल हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को सूची में जगह मिली है। वहीं बिजनेस और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।

साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है।

TIME100 Next India: आलिया भट्ट, पवन चंदाना और आर्यन खान के नाम TIME के ग्लोबल कवर पर

TIME ने इस विशेष संस्करण के लिए तीन ग्लोबल कवर जारी किए हैं। पहले कवर पर आलिया भट्ट नजर आई हैं। दूसरे कवर पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदाना को जगह दी गई है।

तीसरे ग्रुप कवर पर फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो नजर आए हैं। इस सूची की एक खास बात यह भी है कि इसमें शामिल प्रतिभाओं के बारे में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने लेख लिखे हैं। एसएस राजामौली ने आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में लिखा है।

TIME100 Next India: भारत की नई पीढ़ी दुनिया का भविष्य गढ़ेगी

TIME की सीईओ जेसिका सिबली के मुताबिक, भारत में नई पीढ़ी के ऐसे लीडर्स उभर रहे हैं, जिनके विचार और काम का प्रभाव देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे रहा है।

TIME के एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स का मानना है कि भारत की यह पीढ़ी सिर्फ अपने देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का भविष्य गढ़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

TIME100 Next India में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनियाभर में काम करने वाले TIME के पत्रकारों ने किया है।

TIME100 Next India: 12 दिसंबर को मुंबई में होगा TIME100 Next India गाला

TIME100 Next India के सम्मान में 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विशेष गाला आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी TIME और रिलायंस की पार्टनरशिप में की जाएगी, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

TIME100 Next India का विशेष अंक 7 दिसंबर को दुनियाभर के न्यूजस्टैंड्स पर उपलब्ध होगा। इस पहल के जरिए भारत की उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.