रालोद के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का रामपुर में किया गया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव त्रिलोक त्यागी दिल्ली से बाया रोड रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर-मुंडापांडे हाईवे पर रालोद ज़िला अध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बिट्टू, महिला प्रकोष्ठ रुहेलखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि बाला , रुहेलखंड क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार , ज़िला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुलदीप कौर, ज़िला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सरदार निर्मल सिंह , नगर अध्यक्ष नवाब ख़ाँ, नगर महासचिव मोनी ख़ाँ, ज़िला महासचिव प्रभात भारद्वाज , कलावती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा प्रकोष्ठ से अल्तमश बिल्लू, अज़ीम, मोहम्मद सैफ़, दानिश अली तथा रालोद नेता सुरेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, अक्तर अली, सुहैल, संकर लाल लोधी, विनोद कुमार यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पार्टी संगठन को मज़बूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

रालोद ज़िला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि बहुत जल्द रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा एक विशाल “रालोद एकता सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मज़बूत करना तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ना रहेगा।

रालोद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल लगातार किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आवाज़ मज़बूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.