रामराज ने बहसूमा को 5 विकेट से हराया 

रामराज। रामराज के मार्डन इंटर कालेज के मैदान खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रामराज क्रिकेट क्लब ने दानिश इलेवन बहसूमा को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रामराज के मार्डन इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित प्रथम सरदार सुच्चा सिंह कोहाड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन चेयरमैन सरदार हरवेंद्र सिंह व राजवेन्द्र सिंह कोहाड़ द्वारा फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में बहसूमा की दानिश इलेवन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें कार्तिक 22, राजा 37, जुनैद 17 रन के मुख्य स्कोरर रहे। जबकि रामराज क्रिकेट क्लब की टीम के सौरभ 3, विशाल व राजा ने 2-2 तथा विक्की व मोनू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। वही जबाब में खेलते हुए रामराज क्रिकेट क्लब की टीम ने 13वे ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर यह मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रामराज क्रिकेट क्लब की ओर से विक्की 46, गौतम 43, तथा खुशनसीब 12 नाबाद रन के मुख्य स्कोरर रहे। दानिश इलेवन बहसूमा की ओर से जुनैद 3, दानिश व अभिषेक को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। मैच के अम्पायर डॉ इरशाद व सतनाम सिंह तथा स्कोरर दानिश सैफी रहे। इस दौरान अरुण लाला, विक्रान्त,शाहिद,आकाश,कपिल,मिन्टू चौहान,सोनू चौहान,आदेश आदि रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.