- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नानकार में एक महिला ने अपने ससुर पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
सना खान पत्नी मुक्तयार खान नामक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति, ससुर और जेठ उसे घर से निकालना चाहते हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति, जो चेन्नई में रहता है, उसे खर्च के लिए कोई पैसा नहीं देता और वे उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं।
महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि रविवार को जब वह दवा ले रही थी, तब उसके ससुर ने कथित तौर पर अपने घर में आग लगा दी और उसके नाम पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। सना खान ने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग उसे जान से मार सकते हैं। उसका चार साल का एक बेटा शुएब है।
महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
