जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 1.55 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

जनपद रामपुर में 28 जून 2026 से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यू.पी.एच.सी.) काशीराम कॉलोनी, शाहबाद गेट, रामपुर स्थित पोलियो बूथ पर फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

पोलियो बूथ दिवस पर जनपद में कुल 1,55,205 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जनपद में इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,74,420 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,530 पोलियो बूथ तथा 862 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें गठित की गई हैं।

Pulse Polio campaign launched in the district; over 1.55 lakh children administered polio drops on the first day.

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (ए-टीम गतिविधि) के दौरान यदि कोई बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित रह जाता है, तो उसे बी-टीम द्वारा 6 जुलाई 2026 को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.के. चाहल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीज हसन अंसारी, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अनादिल तथा बीएचडब्ल्यू पियूष चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.