श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर रामपुर एसपी सक्रिय

कोसी नदी जीरो प्वाइंट पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, महिला प्रशिक्षुओं को दिए दिशा-निर्देश

रामपुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रामपुर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाई है। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ कोसी नदी जीरो प्वाइंट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

एसपी ने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ-साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं की गणना पर भी उपस्थित रहकर समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मुख्यालय से प्राप्त आदेशों एवं निर्देशों की जानकारी दी और उन्हें इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे और सभी प्रशिक्षुओं को पूर्ण अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ तैयार किया जाए।

रामपुर पुलिस की यह सक्रियता आगामी श्रावण मास की भीड़-भाड़ को देखते हुए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी मानी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.