नई दिल्ली में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सोनू यादव ने प्राप्त स्वर्ण पदक ओर गोल्ड मैडल से सोनू यादव सम्मानित

सोनू यादव ने गोल्ड मैडल जीता कर यूपी के रामपुर का नाम किया रोशन

Rampur: नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी कराटे खिलाड़ी सोनू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा नई दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड की टीमों ने प्रतिभाग किया। रामपुर के करखेड़ा, टांडा बादली क्षेत्र निवासी सोनू यादव ने अपनी टीम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया रामपुर का गौरव
सोनू यादव की इस उपलब्धि के बाद उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर क्षेत्र के लोगों ने सोनू यादव और उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सोनू यादव की इस उपलब्धि से रामपुर के स्वार, टांडा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सोनू यादव ने जिले और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कराटे चैंपियन सोनू यादव ने अपनी सफलता के साथ युवाओं और बच्चों को महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी देते हैं।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सोनू यादव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.