लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को रामपुर शहर स्थित नवीन मंडी परिसर में प्रातः 08: बजे से मतगणना होनी है। मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप लगाए गए मतगणना कार्मिकों का रामपुर शहर स्थित जिला सहकारी बैंक के सभागार में दो पालियां में प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह और प्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने पहुंचकर सभी मतगणना कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक मतगणना के दौरान उनके दायित्वों के बारे में भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि नवीन मंडी परिसर रामपुर में मतगणना दिवस के दौरान प्रत्येक कर्मचारी प्रवेश-पास के साथ ही पहुंचेंगे तथा मोबाइल फोन अथवा अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सकुशल माहौल में संपन्न कराने के संबंध में सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कर्मचारी मतगणना के दौरान भी आयोग की गाइडलाइन और सुचिता का विशेष ध्यान रखें।
4 जून को प्रातः 6: बजे सभी कर्मचारियों को नवीन मंडी परिसर में पहुंचना है साथ ही रैंडमाइजेशन के आधार पर निर्धारित विधानसभा की टेबल पर 7: बजे से पूर्व उपस्थित होना है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
