आजम खान के साथ नाइंसाफी की चरम सीमा है- तंजीम फातिमा

रामपुर। आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा पीसी न्यायपालिका की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और चुनाव पर कुछ भी बोलने से मना किया। उन्होंने कहा कि हम यह लड़ाई आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे आजम खान के साथ नाइंसाफी की चरम सीमा है डूंगरपुर वाले किसी प्रकरण में आजम खान का नाम नहीं हुई है। झूठे गवाहो के आधार पर जानबूझकर उन्हें सजा दी गई है।

दो फर्जी जान प्रमाण पत्र के मामले में तजीम फातिमा ने कहा कि इसमें मुझे मीडिया से भी शिकायत है कि वह उसे फर्जी बता रहे हैं कोई भी डॉक्यूमेंट फर्जी नहीं है वह एक गलती में सुधार है पहले यहां के जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त कराया गया उसके बाद लखनऊ में दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया सभी डाक्यूमेंट्स मेरे पास है।

सभी मुकदमों को फर्जी बताते हुए तंजीम फातिमा ने कहा सभी मुकदमे एक अधिकारी के घर पर बुलाकर लिखे गए हैं।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.