Voter List Verification: सिरसा में 96,848 मतदाताओं का होगा पुनः सत्यापन, BLO घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
Sirsa Voter List Verification (एमपी भार्गव): हरियाणा के सिरसा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एएसडीडी (ASDD) सूची में शामिल 96,848 मतदाताओं का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज जुटाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
Voter List Verification: ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मिलेगा दोबारा जुड़वाने का मौका
बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
इसके लिए संबंधित मतदाताओं को गणना प्रपत्र और निर्धारित घोषणा पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा। प्रशासन की ओर से ऐसे मतदाताओं का सत्यापन कर नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Voter List Verification: सिरसा जिले में विधानसभा क्षेत्रवार 96,848 मतदाता चिह्नित
उपायुक्त ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एएसडीडी सूची के तहत कुल 96,848 मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। इनमें अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थान बदलने वाले, मृत और एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी श्रेणियों से जुड़े मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:
- कालांवाली: 10,303 मतदाता
- डबवाली: 18,852 मतदाता
- रानियां: 12,058 मतदाता
- सिरसा: 47,697 मतदाता
- ऐलनाबाद: 7,938 मतदाता
Voter List Verification: BLO और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि करेंगे संयुक्त सत्यापन
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के समन्वय से घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस दौरान संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी।
यदि संबंधित मतदाता अपने निर्धारित पते पर नहीं मिलते हैं, तो उनके पड़ोसियों, परिवार के सदस्यों और उपलब्ध संपर्क माध्यमों से भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके बाद पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र एवं घोषणा पत्र भरवाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची में दोबारा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची का सत्यापन करना और पात्र मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने का अवसर उपलब्ध कराना है।

[…] […]