Rajiv Ranjan Prasad: भगवान चित्रगुप्त रखते हैं सबके कर्मों का लेखा-जोखा, सदाचार के मार्ग पर चलें : राजीव रंजन प्रसाद

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

Rajiv Ranjan Prasad Chitragupta Puja Patna: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं और वे समस्त प्राणियों के जीवन के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, नैतिकता और सदाचार का पालन करना चाहिए।

राजीव रंजन प्रसाद बुधवार, 11 नवंबर को पटना के विभिन्न इलाकों में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोहों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Ravi Shankar Prasad: रविशंकर प्रसाद ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Rajiv Ranjan Prasad: पटना के कई इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समारोहों में हुए शामिल

राजीव रंजन प्रसाद ने अशोक नगर, हनुमान नगर, चित्रगुप्त नगर, दरियापुर-कदमकुआं, श्रीकृष्णा नगर, किदवईपुरी, एसके पुरी, अंबेडकर नगर, अनिसाबाद और आशियाना नगर सहित कई क्षेत्रों में आयोजित पूजा समारोहों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रेम कुमार, धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार दास, हरेंद्र सिन्हा और प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।

 rajiv-ranjan-prasad-chitragupta-puja-patna

Rajiv Ranjan Prasad: चित्रगुप्त पूजा आत्ममंथन और श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा देती है

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार और सजग रहने का संदेश भी देती है। उनकी आराधना से मनुष्य को आत्ममंथन करने और अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना भी भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों का महत्वपूर्ण संदेश है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे कर्मों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Rajiv Ranjan Prasad: शिक्षा, संस्कार और सेवा में योगदान दे कायस्थ समाज

जीकेसी अध्यक्ष ने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान ज्ञान, शिक्षा, लेखनी, बौद्धिक क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी से रही है। भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के लोगों को शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने चित्रगुप्त पूजा को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.