Minor Rape Case: सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म और शादी के बाद शोषण का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sirsa Minor Rape Case (एम पी भार्गव): हरियाणा के सिरसा में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी के नाम पर उसका शोषण करने के गंभीर मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप पुत्र इंद्र मोहन निवासी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

Minor Rape Case: बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई।

Action Taken Against Stubble Burning: सिरसा में पराली जलाने पर 4 किसानों पर FIR, 65 हजार रुपये जुर्माना; 12 जगह मिली आग

शिकायत के मुताबिक, मामला सामने आने और कानूनी कार्रवाई की स्थिति बनने पर आरोपी पक्ष की ओर से शादी का दबाव बनाया गया। आरोप है कि युवक के पिता ने अपनी सरकारी नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देकर पीड़ित परिवार को विवाह के लिए राजी किया।

Minor Rape Case: शादी के बाद भी घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद भी लड़की की परेशानियां कम नहीं हुईं। उसे घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा पति पर खुद नशा करने और पत्नी को भी नशा करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Minor Rape Case: पॉक्सो और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने 7 नवंबर को महिला थाना सिरसा में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच पीएसआई कोमल सिंह को सौंपी गई।

जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। साथ ही उसकी काउंसलिंग करवाई गई और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

Minor Rape Case: मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दिलीप पुत्र इंद्र मोहन को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.