चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने गुमशुदा बालक को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाया

Rampur, August 26, 2026: रेलवे स्टेशन रामपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जीआरपी द्वारा गुमशुदा अवस्था में मिले 11 वर्षीय बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की।

सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम अमन, पिता का नाम हसनैन तथा निवासी वाराणसी बताया। संबंधित थाना पुलिस के माध्यम से बालक की मां से संपर्क किया गया, लेकिन आर्थिक कठिनाई के कारण परिजन रामपुर नहीं आ सके।

बाल कल्याण समिति रामपुर के निर्देश पर वाराणसी की बाल कल्याण समिति से संपर्क किया गया। जानकारी मिली कि बालक अमन उर्फ सलमान चौबेपुर स्थित एसओएस भारतीय बालग्राम में आश्रित था और वहां से चला गया था।

समिति के आदेश के अनुपालन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं पुलिस एस्कॉर्ट द्वारा बालक को सकुशल बाल कल्याण समिति वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.