खेत में घास काट रहे 15 वर्षीय बालक को विषैले जंतु ने काटा, मौत

  • रिपोर्ट: अजीत पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव निवासी संतलाल के 15 वर्षीय पुत्र रमाशंकर की मंगलवार शाम खेत में घास काटने के दौरान किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

बुधवार को घटना की सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.