रामपुर: राजकीय रजा महाविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. जहांगीर खान का जोरदार स्वागत

रामपुर – राजकीय रजा महाविद्यालय, रामपुर में उर्दू विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जहांगीर ख़ान को 5 सितंबर 2024 को ग़ालिब एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय उर्दू पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जाग्रति मदान ने डॉ. जहांगीर खान का अभिनंदन किया और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

समारोह में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी शामिल हुए, जिनमें डॉ. एस एस यादव, डॉ. मिनाक्षी गुप्ता, डॉ. अरशद रिजवी, डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. हितेंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अब्दुल लतीफ, डॉ. माया भारती, डॉ. ईरम और राजकुमार उपस्थित थे। सभी ने डॉ. जहांगीर ख़ान को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.