Action against overloading in Rampur: ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, तीन डंपर-ट्रक चालान व सीज; 2.15 लाख रुपये का जुर्माना

Action against overloading in Rampur: जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 3:00 बजे से 8:00 बजे तक चलाए गए अभियान में ओवरलोडिंग के मामलों में तीन डंपर/ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों के चालान करने के साथ सीज की कार्रवाई भी की गई तथा कुल 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान खान अधिकारी अमित कुमार एवं वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान ओवरलोडिंग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.