Rampur Child Helpline: चाइल्ड हेल्पलाइन ने छह घंटे में सीतापुर की बालिका को परिवार से मिलाया
Rampur Child Helpline: चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतापुर की 15 वर्षीय बालिका को छह घंटे के भीतर उसके परिवार से मिलाने में मदद की। 8 अक्टूबर 2026 को थाना आरपीएफ रामपुर के माध्यम से लावारिस अवस्था में मिली बालिका की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को प्राप्त हुई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर जिला समन्वयक निजामुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने बालिका को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया और काउंसलिंग के माध्यम से उसके पते की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई।
9 अक्टूबर को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बालिका राधा को उसकी माता गीता और पिता मगरू की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
