Rampur News: प्रानपुर पुल की एप्रोच मार्ग धंसनी शुरू, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

मौके पर पहुंच कर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मरम्मत करवाए जाने की मांग की

रामपुरः सैदनगर क्षेत्र में कोसी नदी पर बने प्रानपुर पुल की एप्रोच मार्ग धंसनी शुरू हो गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

आपको बता दें कि हर वर्ष बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से कोसी नदी कटान करती हैं, जिससे तोपखाना प्राणपुर मार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाता है और प्राणपुर पुल की एप्रोच मार्ग कट जाती है। फिर लाखों रुपए खर्च कर प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य करवाया जाता है। लेकिन अभी तो बरसात का मौसम भी नहीं आया है, फिर भी प्रानपुर पुल की एप्रोच धसना शुरू हो गई है।

रामपुर जिला योजना समिति एवं जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि प्रानपुर पुल की एप्रोच धंसना शुरू हो गई है। पिछले साल ही नदी की एप्रोच मार्ग कई करोड़ रुपए से बनकर तैयार हुई थी, एप्रोच मार्ग पर पत्थर कार्य भी हुआ था। लेकिन घटिया सामग्री का प्रयोग करने के कारण एप्रोच पर लगे पत्थर नदी में गिरना शुरू हो गए हैं। एप्रोच मार्ग धंसना शुरू हो गई है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रशासन से प्रानपुर पुल की एप्रोच मार्ग की मरम्मत करवाए जाने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.