जिला जेल में फ्री लीगल एड के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया

ऐलनाबाद ,सिरसा, 15 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय जिला जेल में फ्री लीगल एड के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी सजायाफ्ता कैदियों से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करने के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए वकील उपलब्ध करवाने हेतू आवेदन मांगे गए। इन आवेदनों को आगे की प्रक्रिया के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय कानूनी सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि यह विशेष मुहिम पूरे देश में सभी जिलों के फ्री लीगल एड इकाइयों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करने से वंचित न रह जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.