तिजारा पंचायत समिति के ग्राम माजरी गुर्जर के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा ग्राम माजरी गुर्जर को ग्राम पंचायत हेड क्वार्टर बनाने के लिए श्रीमान उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य सरकार के द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना में ग्राम माजरी को हेड क्वार्टर बनाया गया था और उसके अंदर कलगांव ग्राम को जोड़ा गया था, लेकिन राजनीतिक द्वैषता की वजह से दूसरी जारी की गई सूची में तहसील तिजारा की नई ग्राम पंचायत मुख्यालयों की लिस्ट के अंदर माजरी गुर्जर को ग्राम पंचायत हेड क्वार्टर मुख्यालय न बनाकर ढाकी को ग्राम पंचायत हेड क्वार्टर बनाया गया, जिसके अंदर उदयपुर और माजरी गुर्जर को जोड़ा गया, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार माजरी गुर्जर की जनसंख्या 1649, व ढाकी की जनसंख्या 913, और उदयपुर की जनसंख्या 676 है। राज्य सरकार के नई ग्राम पंचायत हेड क्वार्टर बनाने के नियमों के अनुसार माजरी गुर्जर को हेड क्वार्टर बनना चाहिए, लेकिन आज राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से माजरी गुर्जर को हेड क्वार्टर नहीं बनाया गया और अपने लोगों को खुश करने की वजह से छोटे गांवो को हेड क्वार्टर बनाया जा रहा है। इसके विरोध में और माजरी गुर्जर को हेड क्वार्टर बनाने के लिए आज उपखंड अधिकारी तिजारा को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर लालमन पंच, रामफूल गुर्जर एडवोकेट, रामावतार , बनेसिंह, लीलाराम, किशोरी, मातादीन हवलदार, रतिराम पंच, नरेंद्र, राम सिंह पंच, अशोक, हरवीर, विजय सिंह, रामवीर, दीपचंद, किशोरी लाल पंच, नाहर सिंह, विश्राम, संदीप, रामकिशन, श्री चंद, धनी राम,जय सिंह, रोहिताश, हेमकरण, राजेंद्र, सुखवीर, संतू, रमेश चंद, सुमेर चंद, भीम सिंह,अशोक, सतवीर, आदि लोग उपस्थित थे।
