- रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज। जनपद के कछला बैरियर चौकी पर चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा रात्रि में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बदायूं सीमा से सटे नेशनल हाईवे NH-530B पर चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोककर बारीकी से जांच की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस बल ने एक-एक वाहन की सावधानीपूर्वक तलाशी ली और संतोषजनक जांच के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि जब से कासगंज में पुलिस कप्तान आईपीएस ओम प्रकाश सिंह ने पदभार संभाला है, तब से जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
