Mohibullah Nadvi: होर्डिंग्स में फोटो नहीं होने से फर्क नहीं पड़ता, जनता के दिलों में रहते हैं: मोहिबुल्लाह नदवी
Mohibullah Nadvi Rampur: रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि अखिलेश यादव के दौरे को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स में उनकी तस्वीर नहीं होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह लोगों के दिलों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एकजुट है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर क्षेत्र में अपने दौरे का जिक्र करते हुए ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया।
Mohibullah Nadvi: किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग
मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया है। सांसद ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराने और सभी पात्र किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की।
Mohibullah Nadvi: एक हजार किसानों को भेजे जा चुके हैं 83 लाख रुपये
प्रशासन की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक एक हजार किसानों के खातों में करीब 83 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। अन्य प्रभावित किसानों के मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
सांसद ने मांग की कि नुकसान का आकलन पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
