मुख्य विकास अधिकारी ने बिलासपुर क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का किया भ्रमण

रामपुर। रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने तहसील बिलासपुर क्षेत्र में स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों—मुल्ला खेड़ा स्थित आरजे फ्रोजन फूड्स एवं टेमरा गांव स्थित गणेशा इकोस्फीयर स्पिनर्स लिमिटेड का संयुक्त औद्योगिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान आरजे फ्रोजन फूड्स इकाई में फूड प्रोसेसिंग की उत्पादन प्रक्रिया, कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था, पैकेजिंग प्रणाली एवं गुणवत्ता नियंत्रण मानकों का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं गणेशा इकोस्फीयर स्पिनर्स लिमिटेड में कच्चे माल से तैयार उत्पाद तक की संपूर्ण स्पिनिंग प्रक्रिया, मशीनरी संचालन, श्रमिक सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

इस दौरान दोनों औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन एवं श्रमिकों से संवाद करते हुए स्थानीय कृषि उपज के अधिकतम उपयोग, कौशल विकास, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन तथा उत्पादों के मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की औद्योगिक इकाइयाँ जनपद की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों एवं युवाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रही हैं। उन्होंने इकाइयों के भविष्य के विस्तार, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा शासन की औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया, जिससे क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिले और अधिकाधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग निहारिका जैन एवं उद्यमी मित्र मलिक सलमान भी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

About The Author

1 Comment
  1. […] का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यूपी के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी। इस पहल से […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.