संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा के रामपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अंबेडकर पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वयं पावन कलश को अपने सिर पर धारण कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों एवं महापुरुषों के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संत रविदास जी के विचार सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
उन्होंने बताया कि रामपुर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के सभी 20 मंडलों में पांच-पांच प्रमुख स्थानों पर इस कलश वंदन रथ यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता संत रविदास जी को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। यह यात्रा पूरे जनपद में सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रहित का संदेश लेकर पहुंचेगी।
इस अभियान के जिला संयोजक श्री रविंद्र सिंह रवि तथा सहसंयोजक विवेक रुहेला एवं रघुवीर सिंह जाटव हैं करतार सिंह लोधी, जिनके नेतृत्व में जनपदभर में कलश वंदन यात्रा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ख्यालीराम लोधी बीना भारद्वाज अभय गुप्ता हंसराज पप्पू सुनीता सैनी मोहन कुमार लोधी रविंद्र सिंह रवि जगपाल यादव अर्जुन रस्तोगी आकाश सक्सेना प्रदीप गुप्ता विकास दीक्षित सरवन सिंह सागर राम सिंह सागर महेश सागर भूकंन सागर विवेक रुहेला पूजा शर्मा मनु सक्सेना विक्रम सिंह कपिल गुप्ता योगेंद्र गंगवार अनुभव शर्मा मोनू चौधरी महेश सागर साहिल अरोरा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण, संत रविदास जी के जयघोष तथा सामाजिक समरसता के संदेश से वातावरण गुंजायमान रहा।
