रामपुर: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई दोस्ती बनी मौत की वजह
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या में महिला समेत 3 पर मुकदमा, खेत में मिला था शव
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में यूकेलिप्टस के खेत में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था मृतक की बहन की तहरीर पर एक महिला, उसके बेटे और देवर को नामजद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और महिला के बीच रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ संपर्क प्रेम संबंध में बदल गया था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी
सोमवार सुबह करीब आठ बजे खंडिया चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर यूकेलिप्टस के खेत में मनोज (22) का शव बरामद हुआ था। मनोज मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के दयानाथपुर गांव का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक की छोटी बहन सोनी, निवासी अमरोहा देहात, की तहरीर पर पुलिस ने खंडिया गांव निवासी सरवती (48), उसके बेटे सागर (20) और देवर हरिचंद उर्फ हरिया (45) के खिलाफ हत्या और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था
बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की पुष्टि हुई है। चोटों के कारण ही युवक की मौत हुई। मामले में नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही थी और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की माँग की जा रही है
पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो वर्ष पहले एक रॉन्ग नंबर मिस्ड कॉल के जरिए मनोज और सरवती के बीच बातचीत शुरू हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका संपर्क प्रेम संबंध में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के यहां आने-जाने भी लगे थे।
परिजनों के मुताबिक महिला का बेटा और देवर इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।
जानकारी के अनुसार 13 जून को दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगे दोनों पक्षों का कोई संपर्क नहीं रहेगा। इस दौरान दोनों के मोबाइल सिम भी तुड़वा दिए गए थे।
पंचायत के अगले ही दिन मनोज का शव खेत में मिलने से पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। अब मृतक की बहन की शिकायत पर महिला सरवती, उसके बेटे सागर और देवर हरिचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई थी
जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडिया में सोमवार को एक युवक का शव सड़क किनारे खेत में मिला। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव की शिनाख्त मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम दयानाथपुर निवासी 22 वर्षीय मनोज के रूप में की। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अजीमनगर थाने पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनोज का खंडिया गांव की एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर उस महिला से मिलने आता था।
मनोज के परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो दो दिन पहले एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में यह तय हुआ था कि मनोज अब उस महिला से मिलने नहीं आएगा।
हालांकि, पंचायत के फैसले के बावजूद मनोज रविवार शाम को फिर महिला से मिलने उसके गांव आ गया था। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनोज के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे उसकी मौत हुई।
फ़िलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा कर एक महिला और उसके बेटे और देवर को जेल भेज दिया है
