रामपुर। भारतीय किसान यूनियन ने किसान दिवस में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम और एसपी को सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों द्वारा जनता और किसान हित में किए गए कार्य पढ़कर सुनाए। किसानों के हाथों सम्मान पाकर दोनों अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीएम ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं । भाकियू ने कई दिन पहले अच्छे कार्यों के लिए डीएम और एसपी को सम्मानित करने का ऐलान किया था । विकास भवन में शनिवार को किसान दिवस था । लिहाजा प्रदेश महा सचिव हसीब अहमद कार्यकर्ताओं के साथ सम्मान पत्र और फूल मालाएं लेकर किसान दिवस में पहुंचे। हसीब अहमद समेत कई कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और एसपी विद्या सागर को सम्मानित किया गया । प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने किसान और जनता के हित में सराहनीय कार्य किए हैं । उनके कार्यों से किसानों को काफी राहत मिली है । अतिक्रमण हटवाने और भूजल स्तर में भी सुधार लाने का प्रयास काफी सफल रहा। प्रदेश महा सचिव ने डीएम को किसानों से संबंधित समस्याओं से रूबरू कराया। डीएम ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएम और एसपी ने कहा कि वह इसी तरह आगे भी किसान और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान कराएंगे। दोनों अधिकारियों के अच्छे व्यवहार से किसान भी खुश नजर आए । इस अवसर पर दरबारी लाल शर्मा ,मोहम्मद तालिब भूप सिंह यादव प्रमोद यादव, छिड़ा नेता ,ख़लील अहमद ,मुज़ख़िर ,जावेद आलम ,आनंद पांडे, चन्ना खां,सरफ़राज़, मुर्शीद अली ,अर्जुन सिंह, इख़्तियार सहादत,इकरार ,बग्गा सिंह, चौधरी अजीत सिंह, राजपाल सिंह ,लखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह और राम बहादुर यादव भी मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
