रामपुर साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सिम कार्ड विदेश भेजने वाले गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

रामपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया भेजने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 5 शातिर अपराधियों को जाली दस्तावेजों और उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अब तक 1000 से अधिक फर्जी सिम कार्ड्स बनाकर विदेश भेजे और करीब 2.16 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

साहब खान पुत्र सलीम खान, निवासी अजीतपुर, थाना सिविल लाइन, रामपुर

परवेश पुत्र अकबर अली, निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर, रामपुर

फैजान पुत्र हबीब खां, निवासी बहजोड़ी टोला, थाना गंज, रामपुर

नूर मोहम्मद पुत्र अमजद अली, निवासी मिलकहासम, थाना भोट, रामपुर

साबिर अली पुत्र रईस अहमद, निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, रामपुर

बरामद सामान

06 मोबाइल फोन

12 जाली आधार कार्ड व 02 असली आधार कार्ड

03 फिंगर प्रिंट स्कैनर

01 कलर प्रिंटर

189 लूज सिम कार्ड

01 लैपटॉप
ठगी का तरीका
अभियुक्त ग्राहक के आधार से EKYC के जरिए दो सिम एक्टिवेट करते थे। एक सिम ग्राहक को देते और दूसरा अपने पास रखकर कम्बोडिया भेजते, जहां साइबर अपराधी उन्हें 1200 रुपये प्रति सिम के हिसाब से खरीदते थे।
इन फर्जी सिमों का इस्तेमाल साइबर अपराधी फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने में करते थे।

साइबर फ्रॉड के बड़े मामले

तमिलनाडु के मागेश्वर से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी।

बेंगलुरु की डेनियल जूलियन डीकोस्टा से 73.75 लाख रुपये, व सुन्दरेश बी से 7.73 लाख रुपये की ठगी।

तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के कई लोगों से भी लाखों की धोखाधड़ी।

कुल मिलाकर गिरोह ने अब तक 46 पीड़ितों से 2.16 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस टीम
इस सफलता को निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, लोकेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिद्दू, राहुल कुमार और विशाल सरोहा की टीम ने अंजाम दिया।

रामपुर साइबर क्राइम पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश में फर्जी सिम कार्ड माफिया और साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.