रामपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर क्राइम और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेस-05 के अंतर्गत 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत रामपुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज, दिनांक 04.10.2024 को थाना गंज क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक और महिला सुरक्षा दल ने रामपुर इंटरनेशनल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र अजयपुर में बच्चों, शिक्षकगण और बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे में बताया।

साथ ही पॉस्को एक्ट और महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 108, 1076, 112, 1098, 102) की पूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई
आज पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को सुना। प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

मसवासी में जागरूकता अभियान
मसवासी में भी मिशन शक्ति अभियान के तहत सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय और पॉस्को एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

रात्री चेकिंग और अर्दली रूम का आयोजन
दिनांक 03/04.10.2024 की रात अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना मिलक क्षेत्र के बरेली बॉर्डर हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की।

साथ ही 03.10.2024 को थाना गंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया, जिसमें विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश दिए गए।

रामलीला आयोजन स्थल का जायजा
पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने स्वार क्षेत्र में रामलीला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जनसुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की गई।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.