Councillor Emergency Fund: सीएम नायब सैनी की ‘पार्षद आपातकालीन निधि’ पहल का सुभाष चंद्र प्रेमी ने किया स्वागत, बोले- वार्डों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

ऐलनाबाद के वार्ड नंबर-3 के पार्षद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, बोले- स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सीवरेज जैसी समस्याओं के समाधान में मिलेगी मदद

Councillor Emergency Fund Haryana (एम पी भार्गव): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रस्तावित ‘पार्षद आपातकालीन निधि’ और डिजिटल पहल का ऐलनाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर-3 के पार्षद सुभाष चंद्र प्रेमी ने स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल को स्थानीय निकायों को मजबूत करने और वार्ड स्तर पर नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने के अपने विजन के साथ वर्ष 2026-27 के बजट में पार्षद आपातकालीन निधि और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

women leaders: हरियाणा भाजपा की महिला त्रिवेणी का सिरसा और हिसार पर फोकस, स्मृति ईरानी-अर्चना गुप्ता-सुनीता दुग्गल ने बढ़ाई सक्रियता

Councillor Emergency Fund: पार्षदों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: सुभाष चंद्र

पार्षद सुभाष चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्डों में रोजमर्रा की कई ऐसी छोटी लेकिन जरूरी समस्याएं होती हैं, जिनके समाधान के लिए पार्षदों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। आपातकालीन निधि की व्यवस्था होने से इन समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 27 अक्टूबर 2026 को भी पार्षदों के अधिकारों और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर आवाज उठाई थी। अब बजट में पार्षद आपातकालीन निधि का प्रस्ताव सामने आने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार काम कराने में मदद मिल सकती है।

Councillor Emergency Fund: स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सीवरेज की समस्याओं का होगा समाधान

सुभाष चंद्र ने कहा कि पार्षद आपातकालीन निधि का प्रावधान होने से वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, नालियों की सफाई और अचानक सामने आने वाली अन्य नागरिक समस्याओं का समाधान तेजी से कराया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय पार्षद अपने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाने और उनके निवारण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

Councillor Emergency Fund: नगर पालिकाओं में डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

पार्षद ने नगर पालिकाओं में डिजिटल पहल को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही आम नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त करने में आसानी होगी।

सुभाष चंद्र ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ऐलनाबाद सहित हरियाणा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार और संसाधन मिलने से जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.