मोदीनगर थाने का घेराव: टीम शक्ति द्वारा FIR न होने पर आक्रोश

मोदीनगर: शुक्रवार को टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के नेतृत्व में मोदीनगर थाने का घेराव किया गया। 22 सितंबर 2024 को सुबह 4:00 बजे शिवपुरी निवाड़ी रोड स्थित मकान और दुकान पर हुए ध्वस्तीकरण और मारपीट की गंभीर घटना के बावजूद, पुलिस द्वारा FIR दर्ज न करने को लेकर पीड़ित पक्ष और ट्रस्ट के सदस्यों में भारी आक्रोश है।

घटना में महकार सिंह और 20-25 अज्ञात लोगों ने हरेंद्र के शिवपुरी निवाड़ी रोड स्थित मकान नंबर 369 पर हमला किया था। उन्होंने मकान में तोड़फोड़ की और हरेंद्र की पत्नी मंजू सिंह तथा बेटे को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बावजूद, पीड़ित पक्ष द्वारा बार-बार शिकायत देने और मेडिकल रिपोर्ट कराने के बाद भी मोदीनगर थाने ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।

टीम शक्ति की अध्यक्षा, डॉ. दीपा त्यागी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गाजियाबाद), ने कहा, “इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े करती है। CCTV फुटेज भी नहीं निकलवाई गई है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।”

डॉ. त्यागी ने आरोप लगाया कि महकार सिंह, जो मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के पिता हैं, के प्रभाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई से बचने की कोशिश की है।

टीम शक्ति और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.