Rampur: लगातार चाइना मंजे से लोगों की गर्दनें ,हाथ और उंगलिया कट रही है मगर ना ही दुकानदार चाइना का मांजा बेचना छोड़ रहे हैं और ना ही जिला प्रशासन ऐसे मांजा बेचने वाले लोगों पर किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बाकर अली खान उर्फ़ हारुन खा ने कहा है जिला प्रशासन लगातार देख रहा है कि चाइना मांजे से लोगों की जानों को खतरा हो रहा है।हर दिन लोगों की गर्दन कट रही है और कई लोग चाइना मांजे से कट कर हलाक भी हो गए हैं लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि एक कमेटी गठित करके ऐसी दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की जाए जहां चंद लोगों के शौक के चलते दूसरों की जानों से खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज एक व्यक्ति राशिद अपने बच्चे को लेकर कहीं जा रहा था कि अचानक उसके बच्चे की गर्दन में चाइना का मांजा फस गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जब कि घोसियान मोहल्ले का रहने वाला होंडा भी दोपहर के समय कहीं जा रहा था कि अचानक उसे चाइनीज मांझे ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे मैं खुद जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे कई टांके लगाए।इस लिए चाइना मांजे की बिकरी पर रोक लगाई जाए।
