रामपुर: आज़ाद अधिकार सेना ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, फर्जी वोटिंग पर रोक लगाने की उठाई मांग

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। आज़ाद अधिकार सेना (आस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने संगठन का ज्ञापन प्राप्त किया।

ज्ञापन में संगठन ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई। विशेष रूप से फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड के माध्यम से होने वाली कथित फर्जी वोटिंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि मतदाता पहचान की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा संगठन ने जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी राज्यपाल से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आज़ाद अधिकार सेना के बरेली मंडल अध्यक्ष इकराम हुसैन, जिला महासचिव आरिफ अली, जिला सचिव अरशद अली, गुलफाम अली, भूरा अली सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.