रामपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को ₹4,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र की तहसील बिलासपुर में एंटी करप्शन टीम ने 26 सितंबर 2024 को लेखपाल कविंदर सिंह को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तब हुई जब शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता दीपक कुमार का कहना है कि रिश्वत न देने पर लेखपाल ने प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया था। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कविंदर सिंह को उसके किराये के मकान से लगभग 13:10 बजे गिरफ्तार किया, जहाँ वह रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था।

लेखपाल कविंदर सिंह के नौकरी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी की नियुक्ति तहसील बिलासपुर में 2016 में हुई थी, और उसकी सेवानिवृत्ति 2057 में होनी थी। मामले में थाना बिलासपुर में अभियोग पंजीकृत कर जांच जारी है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.